Rajasthan:13 वर्ष की लड़की से रेप और मर्डर का आरोपी भी घर वालों के साथ देता रहा धरना, लेकिन पकड़ा गया खाूट श्यामजी से लाए....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू में 13 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या ने सबको हिला कर रख दिया है। इस रेप और मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस और गांववालों को गुमराह करने के लिए मृतका के परिजनों के साथ धरने पर भी बैठा रहा और नारेबाजी करता रहा।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी को मृतका 8वीं की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, रास्ते में आरोपी ने उसका पीछा किया और सुनसान स्थान पर पकड़ लिया, इसके बाद उसने छात्रा से रेप के बाद चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। घटना के बाद जब इलाके में आक्रोश फैला और शव बरामद हुआ, तो आरोपी भी भीड़ में शामिल होकर प्रदर्शन करने लगा, ताकि उस पर किसी को शक न हो।

क्या बोली पुलिस
खबरों की माने तो इस मामले में बीकानेर पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार जांच में जुटी हुई थीं। सीसीटीवी फुटेज, साइबर इनपुट और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कुछ दिन पहले खाटूश्यामजी से दो एक जैसे ताबीज खरीदकर लाया था। वारदात के दौरान उसका एक ताबीज घटनास्थल पर गिर गया। इसके बाद शक से बचने के लिए उसने दूसरा ताबीज पहन लिया। पुलिस को घटनास्थल से मिला यही ताबीज अहम सबूत साबित हुआ और शक की सुई आरोपी की ओर घूम गई।

pc- mediahelpingmedia.org