Rajasthan: भजनलाल सरकार हर गांव, पंचायत और वार्ड का विस्तृत रोडमैप करवागी तैयार, पंचायत चुनावों से पहले बड़ा कदम...
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीख अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में पंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार गांवों के विकास के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश के हर गांव का अलग रोडमैप बनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। यह कदम चुनाव से पहले गांवों की तस्वीर बदलने वाला माना जा रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बुधवार को आयोजित ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी लॉन्च की। एकीकृत क्लस्टर डवलपमेंट स्कीम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को चेक सौंपे।
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हर गांव, पंचायत और वार्ड का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 19 मार्च से होगी। स्थानीय संसाधन, फसल, वनस्पति और रोजगार के अवसरों का आकलन कर तय होगा कि किस क्षेत्र में कौन-सी गतिविधियां और उद्योग विकसित किए जा सकते हैं।
pc- ndtv raj





