Rajasthan: टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर की थी टिप्पणी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान मे भजपा और कांग्रेस के नेता अब आमने सामने आ चुके है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शुरू हुई ’दिल्ली दौरों’ की जंग अब ’स्वास्थ्य’ और ’हताशा’ तक पहुंच गई है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल पर सीधा हमला बोला है।

खबरों की माने तो जूली ने कहा मुख्यमंत्री महज 2 साल के कार्यकाल में ही अपना आपा खो चुके हैं। टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में 2 साल में ही इतनी हताशा आ गई है कि वह सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं।

जूली का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब सीएम भजनलाल ने अशोक गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर टिप्पणी की। जूली ने इसे ’बेहूदा’ करार देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को मिट्टी में मिलाने जैसा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में 2 साल में ही हताशा का इतना भाव आ गया है कि वह सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं।

pc- ndtv raj