Rajasthan: केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने लग्जरी गाड़ियों का काफिला छोड़ की ई-रिक्शा की सवारी, पीएम मोदी की अपील का...

इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी की पेट्रोल डीजल बचाने की अपील का असर होता दिख रहा हैं, जी हां केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपने शहर बीकानेर पहुंचे थे। मंत्री मेघवाल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओं के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा से सफर कर जनता को एक बड़ा संदेश दिया।

खबरों की माने तो बीकानेर स्टेशन पर उतरने के बाद लग्जरी गाड़ियों के काफिले को छोड़ मंत्री मेघवाल सीधे ई-रिक्शा में सवार हो गए और उन्होंने स्टेशन से अपने निवास तक का सफर इसी सार्वजनिक परिवहन माध्यम से तय किया। मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है।

खबरों की माने तो उन्होंने कहा आज बीकानेर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र प्रथम के आह्वान के परिप्रेक्ष्य में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण करने एवं सार्वजनिक परिवहन माध्यम अपनाने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा से यात्रा की।

pc- x.com