Rajasthan: पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू, 16 जिलों में हो रही वोटिंग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। पहले चरण में 16 जिलों में मतदान कराया जाएगा, इसके लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

वहीं 24 अक्टूर को इन 16 जिलों में पंच और सरपंच की वोटिंग होगी,  भाजपा और कांग्रेस की नजर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने पर है, जयपुर जिले में पहले चरण के तहत 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान होगा। इन पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए 797 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, यहां कुल 7,43,640 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में मतदान दलों की रवानगी से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम के जरिए होगा।

pc- aaj tak