Rajasthan: निकाय चुनावों में दूसरे चरण के लिए मतदान कल, प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कसी कमर

इंटरनेट डेस्क। पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव में अब  दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रचार थमने के बाद पुलिस और प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चुनाव वाले इलाकों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया।

जयपुर दक्षिण के मानसरोवर सर्कल क्षेत्र में भी पुलिस ने मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जयपुर शहर में दूसरे चरण के तहत 150 वार्डों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

दूसरे चरण के प्रमुख निकाय (11 सितंबर)
नगर निगमः जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, पाली

नगर परिषद और पालिकाएंः किशनगढ़, पुष्कर, मेड़ता सिटी, रियांबाड़ी, मेड़तारोड, डेगाना, टोंक, मालपुरा, टोडारायसिंह, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंहपुरा, जैतारण, रायपुर, आसींद, हमीरगढ़, बनेडा, शाहपुरा (भीलवाड़ा), गुलाबपुरा, जहाजपुर, माण्डलगढ़, गंगापुर, बहरोड़, नीमराना, मांढण, बडौद, बानसूर के शेष हिस्से, खजूवाला, नौखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, गजसिंहपुर, हनुमानगढ़, गोलूवाला, पीलीबंगा, सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर, बीदासर, वैर, बयाना, नदबई, उच्चौन, बसेड़ी, बाड़ी, सरमथुरा, गंगापुर सिटी, वजीरपुर, बामनवास,

जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड, सीकर, रामगढ़-शेखावाटी, लोसाल, धोद, झुंझुनूं क्षेत्र की कई पालिकाएं, भीनमाल, सांचौर, बाली, सादड़ी, सुमेरपुर, सिरोही, पिंडवाड़ा, माउंट आबू, छबड़ा, मांगरोल, अटरू, लाखेरी, कापरेन, नैनवा, हिंडोली, खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना, पिडावा, वल्लभनगर, कानोड़, मावली, प्रतापपुरगढ़ी, कुशलगढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, आकोला, कपासन, राजसमंद, देवगढ़, भीम, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सागवाड़ा, मकराना, खाटू खुर्द, परबतसर, नोवा, हिंडौन सिटी, टोडाभीम, सूरौठ, दौसा, लालसोट, डीग, कुम्हेर, बृजनगर, किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा, पोकरण, चौहटन, बालोतरा, धोरीमन्ना, सिवाना, सिणधरी, फलोदी, बाप, सालूंबर आदि।

pc- hindustan