Rajasthan: मंत्री ने क्या कह दिया पूर्व सीएम के लिए ऐसा की भड़क गए जूली, सुना दी पक्ष के नेताओं को...
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज विधानसभा की कार्यवाही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए, इस दौरान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत के साथ टीकाराम जूली की बहस हो गई जब वह दिव्यांगों के लिए स्कूटी वितरण योजना पर बीजेपी विधायक कैलाश वर्मा के सवालों का जवाब दे रहे थे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अविनाश गहलोत के साथ टीकाराम जूली की बहस तब हुई जब वह दिव्यांगों के लिए स्कूटी वितरण योजना पर सवालों का जवाब दे रहे थे। यह सवाल बगरू के बीजेपी विधायक कैलाश वर्मा ने पूछा था। उन्होंने अपने क्षेत्र में दिव्यांगों को स्कूटी नहीं मिलने के बारे में सवाल किया था। मंत्री अविनाश गहलोत ने इसका जवाब दे दिया और विधायक इससे संतुष्ट भी हो गए, लेकिन, फिर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संबंधित प्रश्न पूछा जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया।
टीकाराम जूली के सवाल पूछने पर सबसे पहले मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने आपत्ति की और पूछा कि इस सवाल से इनका क्या लेना-देना है इनका, ये तो सिर्फ बगरू क्षेत्र का सवाल है। उनके टोकने से जूली उखड़ गए और कहा - क्या लेना देना है? मजाक बना रखा है! स्कूटी का मामला पूरे प्रदेश का आता है। इसके बाद मंत्री अविनाश गहलोत ने जवाब देना शुरू किया लेकिन इससे पहले उन्होंने एक टिप्पणी की और कहा, मुझे ऐसा लगता है कि आज कंपिटीशन चल रहा है सवाल पूछने का क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब आज सदन में आए हैं।
pc- ndtv





