Rajasthan: अब किस बात को लेकर डोटासरा के निशाने पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कहा-जनता समय क्यों किया...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दिया। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम भजनलाल को निशाने पर लिया। खबरों की माने तो डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जब राज्यपाल का अभिभाषण ही पढ़ना था, तो फिर मुख्यमंत्री ने जनता का समय क्यों ख़राब किया? 

डोटासरा ने कहा कि 80 प्रतिशत वही स्क्रिप्ट.. वही झूठी बातें.. और 20 प्रतिशत पर्ची में मिले प्रधानमंत्री की तारीफ के कसीदे। और बातें कर रहे थे कांग्रेस के ऐतिहासिक कार्यकाल से तुलना की.. मुख्यमंत्री जी, तुलना के लिए पहले काम करने पड़ते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में कहा था कि हमारी सरकार ने दो साल में पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल की तुलना में अधिक कार्य किए हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में सड़क, बिजली, पानी, कृषि, महिला, युवा कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान सरकार द्वारा दो साल में किए गए कार्यों का तुलनात्मक ब्यौरा सदन के सामने रखा।

pc- zoomnews.in