Rajasthan: मालवीया के कांग्रेस में जाने के सवाल पर राठौड़ ने कहा मुझे जानकारी नहीं, बात होती रहती हैं....लेकिन ऐसा कुछ...
- byShiv
- 12 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस में वापसी करने जा रहे है। खबरें यह हैं कि उन्होंने यह कहा कि उनका भाजपा में दम घुटता हैं औ वो पार्टी उनके लिए लायक नहीं है। खबरें यह भी हैं कि उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर ली हैं और जल्द ही उनकी घर वापसी हो सकती है। अब उनके इस कदम के बारे में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। राठौड़ ने कहा कि मेरी उनसे बातचीत होती रहती है, पार्टी छोड़कर जाने जैसी कोई बात नहीं हुई, हैरानी इसलिए भी है, क्योंकि रविवार को मीडिया के सामने मालवीया ने पार्टी छोड़ने का खुलकर ऐलान किया था।
मालवीया ने कहा था, मेरी इच्छा थी कि जो काम मैंने शुरू किए, वो अटके नहीं, बीजेपी का नारा था- डबल इंजन की सरकार है, लेकिन वो पार्टी मुझे रास नहीं आई। बीएपी के सवाल पर कहा कि विकास वही कर सकता है, जो सत्ता में होता है, आने वाले 100 साल में भी वे सत्ता में नहीं आ सकती है।
pc- firstindia.co.in






