Rajasthan: राहुल कस्वां के कांग्रेस में आने से पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने क्यों बोली ये बात? जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले भाजपा को भी राजस्थान में झटका लगा हैं, पार्टी के मौजूदा सांसद राहुल कस्वां ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें की भाजपा ने कस्वां का लोकसभा टिकट काट दिया था और उसके बाद से वो नाराज थे। ऐसे में सोमवार को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

इधर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के चूरू से वर्तमान सांसद राहुल कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया और कहा है कि इससे निश्चित ही न्याय की लड़ाई मजबूत होगी। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संरक्षण, संस्थाओं की आजादी एवं भारत को मजबूत करने के संकल्प के साथ भाजपा छोड़कर समर्थकों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुए कस्वां का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।

इधर कस्वां को पार्टी में शामिल करने के बाद खरगे ने कहा कि कस्वां ने किसानों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि सभी नेताओं से चर्चा करने के बाद और उनकी सहमती से चूरू के वर्तमान सांसद को पार्टी में शामिल करने का फैसला लिया गया हैं।

pc- aaj tak