Rajasthan: सवाई माधोपुर में युवक पर पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, गंभीर हालात में तोड़ा दम, पैसों की लेन देन का बताया जा रहा मामला
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के धनौली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि एक युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई। युवक आग से बुरी तरह से झुलस गया, जिस पर उसे सवाई माधोपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। हालांकि, बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया है।
पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के अनुसार, भारजा नदी गांव निवासी लोकेश मीणा धनौली गांव पहुंचा था। लोकेश ने पुलिस को दिए अपने पर्चा बयान में बताया कि उसने 7 से 8 लाख रुपए धनोली निवासी आग लगाने वाले लोगों को उधार दे रखे थे। पैसे मांगने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद पैसे लेने वालों ने लोकेश मीणा पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
बुरी तरह से झुलस गया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना में लोकेश मीणा बुरी तरह से झुलस गया, गंभीर घायल अवस्था में लोकेश को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां गंभीर घायल हालत में लोकेश ने धनौली गांव की पूजा मीणा उसके भाई कुलदीप मीणा, पूजा की मां काली मीणा और पूजा के पिता हरी राम मीणा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है, लोकेश ने पुलिस को दिए अपने पर्चा बयान में बताया कि उसने 7 से 8 लाख रुपए धनोली निवासी इन लोगों को उधार दे रखे थे।
pc- ndtv raj






