Rajpal Yadav:अभिनेता राजपाल की बढ़ी मुश्किले, आज इस मामले में करना होगा सरेंडर

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किले एक बार फिर से बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के आरोपों से जुड़े मामलों में राजपाल यादव को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह फैसला इस बात के बाद लिया है कि वे बार-बार अदालत द्वारा तय किए गए सेटलमेंट भुगतान की समय सीमा को भूलते रहे और दिये गये वादों का पालन नहीं किया।

क्या था मामला?
यह विवाद  चेक बाउंस मामलों से जुड़ा है, जिसमें राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ एक कंपनी ने शिकायत की थी कि उन्होंने चेक के ज़रिये भुगतान नहीं किया। पहले उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई थी, और बाद में हाईकोर्ट ने सजा को निलंबित कर दिया था ताकि वे समझौता कर सकें।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत ने कई बार समय बढ़ाया और समझौते का मौका दिया, लेकिन बार-बार समय सीमा पार होने के बाद वे भुगतान नहीं कर पाए।  कोर्ट ने कहा कि अब राजपाल यादव 4 फरवरी 2026 तक संबंधित जेल अधीक्षक के समक्ष सरेंडर करें।

pc- india tv news