Rajya Sabha Elections: राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान

इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा की 24 खाली सीटों के लिए चुनाव आयोग ने आज चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मतदान आगामी 18 जून को कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने आज कार्यक्रम का ऐलान किया, बता दें कि राजस्थान की तीन सीटे भी इन 24 सीटों में शामिल हैं। प्रदेश की तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे।

किस किस की सीट खाली हो रही
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। राज्यसभा की तीन सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा होने की पूरी संभावना है। बीजेपी अगर तीसरा और कांग्रेस अगर दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारती है तो निर्विरोध चुनाव हो सकता है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा
चुनाव आयोग की ओर से बताया गया हैं कि एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच और 11 जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन, झारखंड की दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम की एक-एक राज्य सभा सीट के लिए मतदान 18 जून को होगा।

pc- pragativadi.com,indiatv hindi,dainiktribuneonline.com