Entertainment
Rashmika-Vijay wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग, आंध्रा और कोडावा रीति रिवाजों से हुई शादी
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग 26 फरवरी को संपन्न हो चुकी है। इस शादी में कई दिग्गज शामिल हुए। कपल ने आंध्रा और कोडावा रीति रिवाजों से उदयपुर में शादी की। इंटरनेट पर उनकी वेडिंग फोटोज ने सनसनी मचा दी है।
रश्मिका और विजय के वेडिंग लुक में साउथ इंडियन संस्कृति की झलक दिखी। लोग इसे शादी नहीं बल्कि एक डिवाइन इवेंट कह रहे हैं। रश्मिका-विजय के एलीगेंट आउटफिट ने व्हाइट और पेस्टल वेडिंग ट्रेंड को ब्रेक किया है।
रश्मिका-विजय को यूजर्स गोल्ड कपल भी बुला रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि कपल ने शादी के दिन रॉयल आउटफिट को कॉम्पलिमेंट करने के लिए हैवी गोल्ड जूलरी पहनी। सिर से लेकर पैर तक कपल गोल्ड जूलरी में नजर आया। दुल्हन होने के नाते रश्मिका ने तो जूलरी पहनी ही। मगर विजय का जूलरी पहनना ट्रेंडसेटर बन गया है।
pc- aaj tak






