Ration Card: राशन कार्ड हो जाए गुम या फिर खराब तो इस तरह से कर सकते हैं डिजिटल कॉपी डाउनलोड
- byShiv
- 04 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगो की कई बार लोगों के राशन कार्ड खो जाते हैं या फिर गल जाते हैं, खराब हो जाते हैं तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका राशन कार्ड भी गुम हो गया है तो अब आपको नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। तो आए जानते हैं इसका क्या होता हैं पूरा प्रोसेस।
Mera Ration App से भी मिल जाएगी डिजिटल कॉपी
गूगल प्ले स्टोर से Mera Ration ऐप इंस्टॉल करें
अपनी पसंद का भाषा चुनकर आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें
अपने राशन कार्ड के सुरक्षा के लिए उसमें MPIN सेट करें
लॉगिन होने के बाद आपको राशन कार्ड की जानकारी दिखाई देगी
इसके बाद आप डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके PDF फाइल मोबाइल में सेव कर लें
राज्य के PDS पोर्टल से भी कर सकते हैं डाउनलोड
अपने राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
राशन कार्ड डिटेल्स से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
जिला, ब्लॉक, पंचायत या अपने वार्ड की जानकारी को भरें
उसमें राशन कार्ड नंबर या परिवार के मुखिया के नाम से खोज करें
राशन कार्ड स्क्रीन पर आने के बाद आप उसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं
pc- androbranch.in






