Asian Games 2026: शेफाली वर्मा के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, कर डाला ये बड़ा कारनामा
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। शेफाली वर्मा महिला टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 49 गेंद में सेंचुरी पूरी की। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे तेज सेंचुरी है।
शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 49 गेंद खेलकर 100 रन बनाए। 204.08 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 9 छक्के लगाए। शेफाली वर्मा ने इस शतकीय पारी के दौरान कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
इसी मुकाबले में उन्होंने महिला टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में भी जगह बना ली है। भारत के लिए सबसे तेज शतक (टी20)- शेफाली वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में हरमनप्रीत कौर की बराबरी की। शेफाली और हरमनप्रीत ने 49 बॉल में शतक लगाया है।
pc- hindustan






