IND vs WI: विराट कोहली के नाम दर्ज हो सकती हैं ये बड़ी उपलब्धि, यह कारनामा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसके बीच में भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली बल्ले से दमखम दिखाते नजर आएंगें।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में विराट कोहली के पास कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका हैं कोहली आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे, अब साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक बार फिर उनके पास खुद को साबित करने का मौका हैं ।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं उन्होंने अब तक 302 पारियों में 58.59 की शानदार औसत से 14,941 रन बनाए हैं उन्हें इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए महज 59 रनों की जरूरत हैं ऐसा करते ही वे दुनिया के केवल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने वनडे में 15 हजार रन बनाए हैं उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) हैं।

PC- news18