RBI: बढ़ती महंगाई के बीच राहत, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, नहीं बढ़ेगी आपकी EMI

इंटरेनट डेस्क। बढ़ती महंगाई के बीच में भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों पर बोझ नहीं डाला है। जी हां आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी समिति की बैठक में हुए फैसले का ऐलान हो चुका है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ऐलान करते हुए कहा कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। इसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी नहीं होगी और आपके लोन का ब्याज स्थिर रहेगा। 

क्या कहा गर्वनर ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गवर्नर ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर कई सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं, लेकिन आरबीआई की बैठक में रेपो रेट को अनचेंज रखने का फैसला लिया गया है।

इससे पहले आरबीआई ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 पॉइंट की दर कटौती की है। हालांकि, पिछले मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक से कोई बदलाव नहीं किया गया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई मॉनिटरी पॉलिसी समिति  की बैठक के समापन के बाद, भारतीय रिजर्व बैंक ने  कहा कि मानसून में देरी की संभावना और अलनीनो के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिससे महंगाई को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

PC- AAJ TAK