Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दाग दी बैन की हुई मिसाइल, जिसके कारण अमेरिका ने तोड़ दिया था....

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने दावा किया है कि रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन पर 9एम729 क्रूज मिसाइल इस्तेमाल किया है। ये वही मिसाइल है, जिसके डेवलपमेंट के कारण अमेरिका ने साल 2019 में रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता तोड़ दिया था।

9एम729 एक ग्राउंड-लॉन्च क्रूज मिसाइल है जो परमाणु या पारंपरिक दोनों तरह के वारहेड ले जा सकती है। इसकी रेंज लगभग 2,500 किलोमीटर तक बताई जाती है, यानी यह मिसाइल यूरोप के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रूस ने अगस्त से अब तक इस मिसाइल को 23 बार यूक्रेन पर दागा है। इससे पहले 2022 में भी दो बार इस मिसाइल का इस्तेमाल रिकॉर्ड किया गया था।

pc- ndtv