SA a vs BAN a: तौहीद हृदोय साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, नाबाद 350 रन बना तोड़ दिया तमीम इकबाल का रिकॉर्ड
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने साउथ अफ्रीका में बल्ले से नया इतिहास कायम कर दिया है। उन्होंने बांग्लादेश ए की ओर से खेलते साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में नाबाद 350 रन बनाकर अपने ही देश के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
इसके साथ ही वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन हृदोय ने 481 गेंदों की ये ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने तमीम इकबाल के नाबाद 334 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
तमीम ने 2020 में बांग्लादेश क्रिकेट लीग में ये पारी खेली थी। हृदोय अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले तमीम और रकीबुल हसन ऐसा कर चुके हैं। रकीबुल ने 2007 में नेशनल क्रिकेट लीग में नाबाद 313 रन की पारी खेली थी।
pc- sj






