Salman Khan: साउथ के बड़े डायरेक्टर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे सलमान खान
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चाओं में है। लेकिन अब एक नई चर्चा चल पड़ी हैं और वो ये की वह साउथ के बड़े डायरेक्टर के साथ आगामी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। अब आखिरकार उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। जी हां, मातृभूमि की शूटिंग कंप्लीट करने के बाद सलमान खान अपनी आगामी फिल्म के लिए काम करेंगे।
दरअसल, सलमान खान साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ आगामी एक्शन थ्रिलर में कमाल दिखाने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण दिल राजू करेंगे। 30 मार्च 2026 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर वामशी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से वामशी और दिल राजू के साथ।
सलमान खान की ये अपकमिंग फिल्म एक हाई ओक्टेन एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल के महीने से शुरू होने वाली है। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
pc- ianslive.in






