Salman Khan: शुरू हुई सलमान खान और नयनतारा की नई फिल्म की शूटिंग, जाने कब होगी थियेटर में....

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का एलान हाल में ही हुआ है, जिसके लिए उन्होंने साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली संग हाथ मिलाया है। सलमान की इस अगली फिल्म में पूरी तरह से साउथ टेस्ट नजर आ रहा है, क्योंकि इसके निर्माता दिल राजू हैं और लीड एक्ट्रेस के तौर पर नयनतारा इसका हिस्सा बन चुकी हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब खबरें यह हैं कि सलमान खान और नयनतारा की इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इसके लिए रखे गए पूजा मुहूर्त में सलमान और नयनतारा पहुंचे हैं। बीते साल सलमान खान की फिल्म सिकंदर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही थी।

सलमान और नयनतारा की अनटाइटल फिल्म को फिलहाल एसवीसी 63 का काम चलाऊ टाइटल दिया गया है। वो इसलिए क्योंकि बतौर निर्देशक ये फिल्म वामशी पेडिपल्ली के करियर की 63वीं मूवी है।

pc- news18