Salman Khan: सलमान की इस फिल्म में हुई साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार की एंट्री!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान सिकंदर फिल्म के बाद एक बार फिर से एक और साउथ डायरेक्टर संग नई फिल्म के लिए काम कर रहे है। सोमवार को सलमान ने साउथ फिल्ममेकर्स वामसी और दिल राजू संग अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक एलान किया है। अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने सलमान खान की इस आने वाली फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश करना शुरू कर दिया है, जिसकी रेस में एक लेडी सुपरस्टार का नाम सामने आ रहा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 30 मार्च को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर नई फिल्म की अनाउंसमेंट की। अब इस मूवी की कास्ट को लेकर भी सुर्खियां तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की इस आने वाली फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नयनतारा नजर आ सकती हैं।

हालांकि, साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन फिलहाल नयनतारा और सलमान का नाम नई मूवी को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है।

pc- aaj tak