Sanjay Dutt–Nora Fatehi: विवादित गाने को लेकर नोरा फतेही और संजय दत्त को राष्ट्रीय महिला आयोग को नोटिस
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवादित गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर एक्ट्रेस नोरा फतेही और एक्टर संजय दत्त को नोटिस थमा दिया है। इस नोटिस के मिलने के साथ ही दोनों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। अब दोनों को महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ेगा।
इतना ही नहीं गाने के गीतकार रकीब आलम, वेंकट के. नारायण प्रोड्यूसर और किरण कुमार (डायरेक्टर) समेत अन्य संबंधित लोगों को भी नोटिस जारी किया गया है। इन सभी को 24 मार्च को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि तय तारीख पर उपस्थित न होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
आयोग ने गाने के कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर खुद संज्ञान लिया है। आयोग के मुताबिक, गाने के बोल पहली नजर में आपत्तिजनक और यौन संकेतों वाले लगते हैं, जो कानून का उल्लंघन कर सकते हैं।
pc- businesstoday.in






