Shakib Al Hasan: बांग्लादेश का टी20 वर्ल्डकप में नहीं खेलना सबसे गलत फैसला, शाकिब ने फोड़ा सरकार के माथे...

इंटरनेट डेस्क। दो महीने पूर्व भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था, जिसे टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम को भी हिस्सा लेना था, जिसने सीधे अपनी जगह बनाई थी, लेकिन उस समय बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भेजने से मना कर दिया था। 

खबरों की माने तो अब इसको लेकर बांग्लादेश टीम के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार का इसे सबसे गलत फैसला माना है। शाकिब अल हसन जो भारत में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के हिस्सा ना लेने के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि यह अंतरिम सरकार की सबसे बड़ी गलती थी।

इससे बांग्लादेश क्रिकेट को भी काफी बड़ा नुकसान हुआ। हमारे देश में मौजूद क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। ऐसे में बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किसी ब्लंडर से कम नहीं है। 

pc- cricketaddictor.com