Sheikh Hasina: बांग्लादेश ने की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग, भारत ने कहा हसीना को प्रत्यर्पित किए जाने के अनुरोध पर कर रहा गौर...

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अभी एक सप्ताह के पहले ही बांग्लादेश की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ऐसे में अब बांग्लादेश सरकार ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। इसके बाद भारत ने बुधवार को कहा कि वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यर्पित किए जाने के अनुरोध पर गौर कर रहा है और वह उस देश के लोगों के सर्वाेत्तम हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मिली हैं फांसी की सजा
शेख हसीना को पिछले सप्ताह ढाका में एक विशेष न्यायाधिकरण की ओर से मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश की अपील का भारत ने जवाब दिया है, भारत सरकार बांग्लादेश के अनुरोध की कानूनी और न्यायिक समीक्षा कर रही है, बुधवार को  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि शेख हसीना को प्रत्यर्पित किए जाने के बांग्लादेश के अनुरोध पर गौर किया जा रहा।

पिछले साल से रह रही भारत में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अवामी लीग की नेता शेख हसीना पिछले साल जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त को बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। उसके बाद से वो लगातार भारत में रह रही है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा- इस अनुरोध पर न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं के तहत गौर किया जा रहा है।

pc- aaj tak