Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का आखिरी पोस्ट, दूसरों के लिए जताया दुख, लेकिन नहीं पता था थोड़ी देर में हो जाएगी....
- byShiv
- 13 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन के समय वो यूके में थे जब उन्हें दौरा आया उस समय पोलो खेल रहे थे। इस दौरान उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जिसमें वो दूसरों के लिए दुखी होते दिखे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके लिए भी आज का दिन आखिरी दिन होने वाले है।
संजय कपूर का आखिरी पोस्ट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संजय कपूर ने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर किया था, उन्होंने अपने पोस्ट पर मृतकों के परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताई थीं। इस दर्दनाक हादसे पर संजय कपूर ने संवेदनाएं जताते हुए लिखा था, अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।
क्या हुआ था
बता दें कि 12 जून को दोपहर एयर इंडिया का यात्री विमान गुजरात के अहमदाबाद में टेकऑफ के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। ये प्लेन एक रिहायशी इलाके में गिरा है। प्लेन में बैठे सभी में से एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई।
संजय कपूर ने की थी 2003 में करिश्मा कपूर से शादी
बताते चले की संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि, ये शादी सिर्फ 13 साल ही चल पाई। साल 2016 में घरेलू हिंसा के आरोप के बाद दोनों का तलाक हो गया, दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी समायरा और बेटा कियान।
pc- reddit.com