T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप से बाहर, जिम्बाब्वे पहुंचा सुपर 8 में, भारत से 26 फरवरी को मुकाबला

इंटरेनट डेस्क। आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच श्रीलंका के पल्लीकेले में मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया। इस मुकाबले को अंत में रद्द घोषित किया गया। इस नतीजे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई। वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद अब जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में एंट्री की।

ऑस्ट्रेलिया के साथ आयरलैंड को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा है। इतना ही नहीं जिम्बाब्वे की टीम को सीधे-सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए एंट्री भी मिल गई। सुपर 8 में जिम्बाब्वे ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ होगा। 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके अलावा जिम्बाब्वे सुपर 8 में 22 फरवरी को वेस्टइंडीज और 1 मार्च को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी।

pc- ndtv.in