T20 World Cup 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज करो या मरो का मुकाबला, जीत तय करेगी सेमीफाइनल का रास्ता
- byShiv
- 26 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच होने जा रहा हैं और दोनों के बीच ही आज करो या मरो की स्थिति है। आज जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में जगह बना पाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा।
दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम के पास चांस बना रहेगा। जीतने वाली टीम को वेस्टइंडीज की हार का इंतजार भी है, अगर विंडीज आज का पहला मैच जीत गई तो रात का मैच जीतकर भी टीम की राह मुश्किल ही रहेगी।
सुपर-8 स्टेज में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही। भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया। वहीं जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से हरा दिया। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मैच खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते। सिर्फ 3 मैच जिम्बाब्वे ने अपने नाम किए। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में इससे पहले एक ही बार 2022 में भिड़ी थीं, तब सूर्यकुमार यादव की नाबाद फिफ्टी के दम पर भारत ने मुकाबला जीत लिया था।
pc- espncricinfo.com






