T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच बड़ा ही खतरनाक हुआ। टॉम बेंटन के आउट होने पर इंग्लैंड का स्कोर 58/4 था, फिर सैम करन के आउट होने के बाद स्कोर 103/5 हो गया। लेकिन ब्रूक ने इस मुकाबले में पिच पर ऐसा बल्ला गाड़ा, वो टीम को जीत दिलवाने से पहले कुछ देर पहले आउट हुए, लेकिन तब तक इंग्लैंड की जीत मुकर्रर हो चुकी थी।
इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे पहले अपनी बर्थ सक्यिोर कर ली। वहीं हैरी ब्रूक ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वहीं एक कीर्तिमान तो ऐसा बना, जो किसी टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार बना... ये था किसी कप्तान द्वारा शतक बनाने का।
2007 से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी नहीं कर पाया था, लेकिन ब्रूक ने इसे मंगलवार (24 फरवरी) को कर दिखाया।
100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026
98 - क्रिस गेल बनाम भारत , ब्रिजटाउन, 2010
94 - लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो, 2026
92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया , ब्रिजटाउन, 2024
PC- espncricinfo.com






