T20 World Cup 2026: भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को मैच हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में संजू सैमसन (89 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रन ही बना सकी। अब टीम इंडिया का सामना फाइनल में 8 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम से होगा। फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हा गया है। टीम इंडिया ने 15वीं बार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है, जो विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक है। 

भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया  को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार ऐसा किया है। इंग्लैंड ने 9, न्यूजीलैंड ने 8, वेस्टइंडीज ने 8, श्रीलंका ने 7, पाकिस्तान ने  6 और साउथ अफ्रीका ने केवल तीन बार ऐसा किया है।

pc- espncricinfo.com