T20 World Cup 2026: भारत का मुकाबला आज नीदरलैंड से, सुपर 8 में पहले ही पहुंच चुकी हैं इंडिया

इंटरेनट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड के साथ में खेलेगा। पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार अंदाज में सुपर 8 में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम का नेट रन रेट +0.350 है और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने की मजबूत स्थिति में है। आज नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है।

कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी होने की संभावना है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान साइड स्ट्रेन और पसली की मांसपेशी में चोट के कारण वह बाहर थे। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवनः अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव या अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

pc- aaj tak