Sports
T20 World Cup 2026: श्रीलंका टीम को बड़ा झटका, मथीशा पथिराना पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना चुकी श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था और वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे।
जानकारी के अनुसार मथीशा पथिराना की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की टीम में एंट्री हुई है। पथिराना के बाहर होने के बाद श्रीलंका का बॉलिंग अटैक और भी कमजोर हो गया है। गौरतलब है कि वानिंदु हसरंगा पहले ही चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
दिलशान की लंबे समय बाद श्रीलंका की टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 27 जुलाई 2024 को खेला था।
pc- navbharat times






