T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया सबसे सफल रन चेज, हासिल की ये उपलब्धि
- byShiv
- 09 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 13 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा रन चेज है।
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल रन चेज 167 रन का था, जो उसने 2021 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था।
वहीं यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज भी है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2016 में 154 रनों का टारगेट हासिल कर अफगान टीम को हराया था।
pc- espncricinfo.com






