Travel Tips: इस जन्माष्टमी पर आप नहीं जा पा रहे हैं मथुरा-वृंदावन तो फिर जा सकते हैं इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी का त्योहार मथुरा-वृंदावन में बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी जाने की सोच रहे हैं तो जा सकते है। अगर किसी कारण नहीं जा परहे हैं तो आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बता देंगे जहां आप आराम से इस बार जन्माष्टमी मना सकते है। 

जयपुर 
जयपुर में भी राधा कृष्ण के भव्य मंदिर है। आप श्री राधा गोपीनाथ जी मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर जा सकते हैं। गोविंददेव जी के मंदिर जा सकते है। इसके अलावा कृष्ण बलराम मंदिर भी जा सकते है। 

पुरी 
आपको बता दें कि पुरी में जन्माष्टमी का जश्न तो हफ्ते भर पहले ही शुरू हो जाता है। यहां पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण की झांकियां तो देखने लायक होती हैं।

pc-aaj tak