T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप बीच में छोड़ घर लौटे रिंकू सिंह, बताया जा रहा ये बड़ा कारण

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले के पहले टीम के लेफ्टी फिनिशर रिंकू सिंह को अचानक ही घर वापस अलीगढ़ लौटना पड़ा है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह को पिता की तबीयत खराब होने के चलते वापस घर लौटना पड़ा है। वह वीरवार को जिंबाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले में रिंकू का खेलना संदिग्ध है। 

सूत्रों अनुसार, रिंकू ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं लिया, जबकि उनके बाकी साथी खिलाड़ी नेट्स पर मौजूद थे। बताया जा रहा हैं कि रिंकू सिंह परिवार में आपातकालीन स्थिति के कारण वापस घर लौट गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, रिंकू के पिता खांचेन्द्र सिंह को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसी कारण खिलाड़ी को तुरंत वापस जाना पड़ा। उनके पिता को लीवर कैंसर है। रिंकू के अचानक टीम का साथ छोड़ने के बाद जिंबाब्वे के खिलाफ भारत के ‘मस्ट-विन सुपर आठ मुकाबले के लिए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की उपलब्धता पर संदेह पैदा हो गया है।

pc- news18