T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या का तोड़ा ये रिकाॅर्ड, शामिल हुए इस क्लब में
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में भारत ने जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में शिवम दुबे (66 रन और दो विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम को ये जीत मिली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में नीदरलैंड्स टीम सात विकेट गंवाकर केवल 176 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते हैं।
इस मैच में भारत की ओर से ऑलराउंडर शिवम दुबे ने केवल 31 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया। इस पारी के दौरान उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक भारतीय रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह टी20 वलर््ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।
इससे पहले हार्दिक ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 63 रनों की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2007 में 58 रन की तूफानी पारी खेली थी।
pc- espncricinfo.com




