T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ के मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से मैच हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत को अब सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने अन्तिम मैच में वेस्टइंडीज को शिकस्त देना होगा।
मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस मुकाबले में 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। इस पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने कॅरियर में हासिल कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के भी लगाए।
इस पारी के दम पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए। सूर्यकुमार यादव ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के कुल 148 मुकाबलों की 140 पारियों में 34.1 के औसत से 4024 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।
pc- punjabkesari.com






