Sports
T20 World Cup: ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा ये इतिहास, एक ही मैच में कर डाला ये बड़ा कारनामा
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में डेविड मिलर 63 रन डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 44रन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी देखने को मिली। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में भारत को शिकस्त दी।
इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बतौर फील्डर भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में शानदार फील्डिंग कर अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने एक ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि तीन कैच पकड़े। टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है।
ट्रिस्टन स्टब्स ने भारतीय टीम के खिलाफ 15वें ओवर में तीन कैच पकड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने केशव महाराज के इस ओवर में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह के कैच पकड़े।
pc- hindustan






