Sports
T20 World Cup: पाकिस्तान की सुपर 8 में किन टीमों के साथ होगी टक्कर, शेड्यूल आ गया सामने
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। नामीबिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में फरहान के शतक के दम पर पहले पाक ने 199 का विशाल स्कोर खड़ा किया फिर नामीबिया को 97 रनों पर रोक दिया। पाकिस्तान के क्वालीफाई करने के साथ ही सुपर-8 की आठों टीमें कंफर्म हो गई है।
पाकिस्तान ग्रुप ए से भारत के बाद क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम है। पाकिस्तान की जीत का मतलब है कि अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स का सफर भी समाप्त हो गया है।
सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी, जिसके बाद 24 फरवरी को इंग्लैंड से उसकी भिड़ंत होगी। पाकिस्तान सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में श्रीलंकाई टीम को चुनौती देगा।
pc- espncricinfo.com






