Tamil Nadu: सीएम विजय की पार्टी टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिला नया नाम

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में के सीएम विजय की पार्टी टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को आखिरकार नया नाम मिल गया है। चेन्नई में हुई बैठक के बाद गठबंधन का नाम सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस तय कर दिया गया है। इस गठबंधन में टीवीके, साथ कांग्रेस, वीसीके, एमडीएमके और आईयूएमएल शामिल है।

गठबंधन का नाम तय करने को लेकर बुधवार को चेन्नई के पनायुर स्थित TVK मुख्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML के प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति और चुनावी तालमेल को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस की ओर से मणिकम टैगोर, थारागाई कथबर्ट और प्रवीण चक्रवर्ती मौजूद रहे। VCK की ओर से पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन के साथ वन्नी अरसु, रवि कुमार और सिंथनई सेलवन शामिल हुए। MDMK की तरफ से पार्टी प्रमुख वाइको और दुरई वाइको ने हिस्सा लिया, जबकि IUML की ओर से के.एम. कादर मोइदीन और शाहजहाँ बैठक में शामिल हुए।

pc- indiatv.in