Team india: भारत के गेंदबाजी कोच ने किया साफ, विराट और रोहित खेलेंगे 2027 का वर्ल्डकप!
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि रोहित शर्मा और विरोट कोहली के पास अनुभव का बड़ा भंडार है। टीम में उनका आना पूरा माहौल बदल देता है। ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा नजर आती है। अगर वे इसी तरह खेलते रहे और फिट रहे तो 2027 विश्व कप टीम में उनकी जगह बनती है।
जानकारी के अनुसाद मार्केल ने शुक्रवार को कहा, पिछले दो हफ्ते हमारे लिए निराशाजनक रहे हैं, लेकिन अब हमें चीजों पर विचार करने के लिए कुछ दिन मिले हैं। उन्होंने कहा कि अब सबसे जरूरी है कि हम अपनी पूरी ऊर्जा सफेद गेंद की टीम पर लगाएं।
उन्होंने कहा, रंगीन जर्सी और गेंद का रंग बदलना अलग ऊर्जा लाते हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका लय में है और आत्मविश्वासी टीम हमेशा खतरनाक होती है। हमें अगले एक-दो हफ्तों में मजबूत शुरुआत करनी होगी और पिछले दो हफ्तों को पीछे छोड़ना होगा। 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियों के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वनडे सीरीज केवल विश्व कप अभ्यास नहीं है। मोर्कल ने कहा कि टी20 विश्व कप की तैयारी अपनी जगह है।
pc- punjabkesari.com






