Temple Rules: घर के मंदिर में क्यों रखा जाता हैं जल से भरा हुआ लोठा, जाने क्या हैं इसके पीछे का...
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। घर के मंदिर में हम पूजा पाठ करते हैं तो पूजा से जुड़े नियमों का पालन भी करते है। ऐसे में कई बार हमसे कुछ चीजे भूलवश हो भी जाती है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि घर के मंदिर में एक जल से भरा लोटा रखने का नियम भी हैं और इसको रखने से क्या फायदे होते हैं आज यह जानने की कोशिश करते है। आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में क्यों लोटे में जल भरकर रखा जाता है?
घर में मंदिर में क्यों रखा जाता है जल?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में जल से भरा लोटा रखना बहुत जरूरी होता है। मान्यता है कि जैसे पूजा में गरुड़ घंटी के रूप में गरुड़ देव स्थापित किए जाते हैं, वैसे ही लोटे में जल रखकर वरुण देव को स्थापित किया जाता है। मान्यता है कि जल को वरुण देव के रूप में पूजा जाता है। वरुण देवता ही संसार के रक्षक माने जाते हैं।
मंदिर में जल रखने के नियम
घर के मंदिर में जल उत्तर या ईशान कोण में रखना चाहिए। इस दिशा में जल रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। मंदिर में जल रखते समय ध्यान रहे कि तांबे के धातु वाले लोटे में ही जल रखें और पूजा के बाद बचे जल को पौधों में डाल दें या पक्षियों के लिए रख दें।
pc- herzindagi.com






