शाम के समय प्रेमी के घर पहुंची लड़की, करने लगी ऐसी डिमांड, बोली- गोलू तुम नहीं करोगे...? उसके बाद
- byShiv
- 06 Nov, 2024
pc:news18
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जुर्म से जुडी एक और घटना सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मामले के अनुसार अपने प्रेमी के घर पर जहर खाने के बाद इलाज के दौरान 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार उसके प्रेमी ने उसके मैरिज प्रपोजल को ठुकरा दिया था। पुलिस के अनुसार ननुआरा गांव की महिला ममता विश्वकर्मा मनोहरगंज इलाके में 25 वर्षीय गोलू ताम्रकार के घर पर गई थी।
दोनों रिलेशनशिप में थे। सोमवार शाम (4 नवंबर) को ममता गोलू के घर गई और कहा कि मुझसे शादी कर लो। लेकिन गोलू ने इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। तब ममता ने जहर खा लिया। ये पूरी जानकारी पुलिस ने दी है।
युवती की हालत बिगड़ती देख गोलू का परिवार उसे पास ही के अस्पताल में ले गया लेकिन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।” ममता के भाई की शिकायत के आधार पर गोलू और उसके भाई आकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। वे फरार है और उनकी तलाश की जा रही है।






