Rajasthan: सरकार ने आमजन को दी ये बड़ी सौगात, मिलेगा लोगों को बड़ा फायदा
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दौसा के शहरवासियों को एक साथ तीन बड़ी सौगातें दी हैं। उन्हें भव्य टाउन हॉल एवं आवासीय योजना की सौगात मिली है। महिलाओं को ऋण वितरित किया गया। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को खान भांकरी-आईटीआई रोड पर केएम वाटिका के पास स्वतंत्राता सेनानी कैप्टन छुट्टन लाल मीणा टाउन हॉल का लोकार्पण किया।
वहीं आमजन को दौसा-बांदीकुई नगर विकास न्यास (यूआईटी) की प्रथम आवासीय कॉलोनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की पुस्तिका का विमोचन कर योजना को लॉन्च कर बड़ी सौगात दी है। वहीं राजीविका समूहों की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि दौसा जिला विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। हम सब जनप्रतिनिधियों की महती जिम्मेदारी है कि इस विकास यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ाएं। राज्य सरकार का प्रयास है कि भविष्य में दौसा एक सुन्दर शहर बनकर उभरे।
pc- danik bhaskar






