Travel Tips: बारिश के मौसम में आप भी करना चाहते हैं रोड ट्रिप तो फिर यह रही वो खूबसूरत जगहें

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में लोगों को घूमने जाने का मन करता है, हर तरफ हरियाली होती हैं, पानी होता हैं, ऐसे में कई लोग लोंग ड्राइव पर भी जाते हैं, अगर आपका मन भी हैं पहाड़, जंगल, झरने और हरी-भरी घाटियां देखने का तो  तो यह मौसम रोड ट्रिप के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। बारिश के बीच घुमावदार रास्ते और बादलों से घिरे नज़ारे इस सफ़र को वाकई यादगार बना देते हैं। आइए जानते हैं भारत की खूबसूरत रोड ट्रिप्स के बारे में।

मुंबई से लोनावला (महाराष्ट्र)
बारिश के मौसम में मुंबई से लोनावला तक की ड्राइव सबसे लोकप्रिय रोड ट्रिप में से एक मानी जाती है। रास्ते में हरे-भरे पहाड़, झरने और घाटियां आपका मन मोह लेंगी। टाइगर पॉइंट और भुशी डैम यात्रा के मुख्य आकर्षण हैं।

बेंगलुरु से कूर्ग (कर्नाटक)
लगभग 250 किलोमीटर लंबे इस रास्ते में फूलों के बगीचे, घने जंगल और खूबसूरत पथरीले इलाके पड़ते हैं। बारिश के मौसम में कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है।

pc- purbaholidays.com