Travel Tips: हनीमून के लिए आप भी सर्च कर रहें जगह तो फिर पहुंच जाएं इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर
- byShiv
- 28 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा हैं और आपकी या आपके घर में किसी और शादी हैं और आप हनीमून प्लान कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आप अपने हनीमून पर इंटनेशनल ट्रिप कर सकते है। हम आपको भारत के बाहर उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हनीमून के लिए ज्यादातर कपल की पहली पसंद है।
ग्रीस
ग्रीस दक्षिणी यूरोप में बसा एक खूबसूरत देश हैं, जो अपने ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स, खूबसूरत बीचेस, बेस्ट सनराइज और टेस्टी फूड के लिए जाना जाता है। हनीमून के लिए यहां आना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां के बीचेस की गिनती दुनिया के बेस्ट बीच में की जाती है।
आइसलैंड
अगर आप हनीमून के लिए ऐसे देश की तलाश कर रहे हैं, जहां जन्नत का एहसास हो तो पहुंच जाइए आइसलैंड। बता दें, आइसलैंड यूरोप और दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां के कैफे नाइटलाइफ और सुंदर बीच कपल्स को एक अच्छा और हेल्दी एनवायरमेंट प्रदान करते हैं। वहीं यहां पर नॉर्दन लाइट भी देख सकते हैं।
pc- ndtv.in






