Travel Tips: मई में जा रहे हैं उत्तराखंड तो हरिद्वार से 2 घंटे की दूरी पर मौजूद इस खूबसूरत जगह पर ज़रूर जाएं

pc: tv9

उत्तराखंड में कई टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां बहुत कम टूरिस्ट जाते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन हरिद्वार से दो घंटे की दूरी पर मौजूद जन्नत जैसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।

हम आपको मसूरी के पास हैप्पी वैली के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह जगह हरिद्वार से सिर्फ दो घंटे की दूरी पर है। यह वैली पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां की हरियाली देखकर आपका दिल खुश हो जाता है।

अगर आप हरिद्वार से हैप्पी वैली जाना चाहते हैं, तो आपको देहरादून जाना होगा। उसके बाद आप हैप्पी वैली जा सकते हैं। ट्रैफिक की वजह से यहां पहुंचने में आपको 3 घंटे लग सकते हैं। हरिद्वार से हैप्पी वैली की दूरी 100 किलोमीटर है।

ऊंचे पहाड़ों पर ऊंचे पेड़, नदियां और झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यह जगह मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टैंड से चार किलोमीटर दूर है। इसलिए अगर आप मसूरी जा रहे हैं, तो हैप्पी वैली जरूर जाएं।

उत्तराखंड की इस वैली को मिनी तिब्बत भी कहा जाता है। इस जगह पर करीब 5 हजार तिब्बती रहते हैं। यहां जाने के बाद आप तिब्बती संस्कृति को करीब से महसूस कर पाएंगे।

आपको यहां कई बौद्ध स्तूप और भगवान बुद्ध की मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, आप कैंपिंग और ट्रेकिंग का मज़ा ले सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटी पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।