Travel Tips: आप भी आ रहे घूमने के लिए जयपुर तो फिर नहीं भूले जयगढ़ जाना

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी में हैं या फिर इस समय जयपुर में हैं तो आपको यहां खूब सारी जगहें देखने को मिल जाएगी और आपकी छुट्टियां कब खत्म हो जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा। ऐसे में आज हम आपको जयपुर में ऐसी जगह बता रहे हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं और इतिहास को जान सकते है।

जयगढ़ किला
नाहर गढ़ और आमेर के पास यह किला है। बता दें इस किले के नाम के आधार पर ही यहां स्थित एक तोप का नाम रखा गया था। जी हां, इस तोप का नाम है जयबाण तोप। यह आमेर महल के पास स्थित जयगढ़ के किले में स्थित है। इसे एशिया की सबसे बड़ी तोप के नाम से भी जाना जाता है। 

क्या खास हैं
जयगढ़ किले के डूंगरी दरवाजे पर स्थित जयबाण तोप के बारे में कहा जाता है कि यह एशिया की सबसे बड़ी और वजनदार तोप है। साइज में यह तोप बेहद विशाल दिखती है। इस तोप का वजन 50 टन से भी अधिक होने का अनुमान है और यह केवल एक बार चली है।

pc- rajasthantourplanner.com