Travel Tips: गर्मी के इस मौसम में अगर गलती से भी चले गए इन जगहों पर अभी घूमने तो हो जाएंगे....

इंटरेनट डेस्क। गर्मियों का मौसम है और हर कोई ऐसी जगह घूमने जाने का प्लान बनाता हैं जहां का मौसम ठंड़ा हो। लेकिन कई बार आप सही जानकारी नहीं होने के कारण ऐसी जगहों पर चले जाते है जहा इस मौसम में जाने का कोई मतलब नहीं रहता है। ऐसे में आज बता रहे है की आप वेकेशन लिए गर्मियों में इन जगहों पर भूलकर भी ना जाए। 

आगरा
गर्मी का मौसम इस समय लोगों को परेशान किया हुआ है, ऐसे में आप भी घूमने का प्लान कर रहे है तो फिर इस मौसम में आप आगरा नहीं जाए। इसका कारण यह है की अभी यहा गर्मी बहुत ज्यादा है। ऐसे में आप ताजमहल का दीदार करने के चक्कर में परेशान हो जाएंगे। 

जैसलमेर
इसके साथ ही आपको राजस्थान के जैसलमेर का रूख भी नहीं करना चाहिए। गर्मी के समय जैसलमेर को देश की सबसे गर्म जगहों में गिना जाता है। यहां का मौसम दिन में एक दम बदल जाता है और इतनी गर्मी होती है की आप बाहर नहीं निकल सकते है।